आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से सभी का दिल जीतने वाली 'दंगल गर्ल' यानि
सान्या मल्होत्रा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वहीं आयुष्मान ने बीते साल 'बरेली की बर्फी' और 'शुभमंगल सावधान' से लोगों का दिल जीता था।
बताया जा रहा है कि आयुष्मान और सान्या की इस फिल्म को नाम 'बधाई हो' है। खास बात यह है कि फिल्म 'बधाई हो' की शूटिंग का आज पहला दिन है। प्रोड्क्शन कंपनी जंगली पिक्चर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए जनवरी में एक वर्कशॉप भी रखी गई थी।
हल्के-फुल्के रोमांस के साथ 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। अमित अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' का भी निर्देशन कर चुके हैं। वहीं दंगल के बाद अपनी दूसरी फिल्म करने जा रही सान्या ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की है। साथ ही यह भी कहा कि वह एक कलाकार बनकर बहुत खुशी महसूस करती हैं।
वहीं आयुष्मान के प्रोड्कशन कंपनी जंगली पिक्चर के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 'बरेली की बर्फी' फिल्म में साथ दिखे थे। आयुष्मान ने यह भी बताया कि 'बधाई हो' फिल्म एक फैमली कॉमेडी फिल्म होगी।