फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Takes Dig At Govinda And Komal Rani Swarnkar Says Pura Desh Naaraz Hai Aapse

वायरल वीडियो: 'पति चोर', कोमल रानी स्वर्णकार पर भड़कीं राखी सावंत, गोविंदा के निजी जीवन पर भी दिया बड़ा बयान

Sun, 04 Oct 2026 10:49 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 04 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

Rakhi Sawant: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इससे पहले भी दोनों को कई बार साथ देखा गया है। अब इस मामले पर राखी सावंत ने गोविंदा को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Takes Dig At Govinda And Komal Rani Swarnkar Says Pura Desh Naaraz Hai Aapse
राखी सावंत, गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने गोविंदा के निजी जीवन पर बड़े बयान दिए हैं। इससे पहले भी राखी ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पर सवाल खड़े करते हुए वीडियो पोस्ट कर विरोध जताया था। अब एक बार फिर राखी अपने बयान के चलते चर्चा में आ गईं हैं। 
विज्ञापन


गोविंदा पर भड़कीं राखी सावंत
पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने गोविंदा को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'गोविंदा जी, पूरा देश नाराज है आपसे।' इसके बाद राखी सावंत की बात जल्द ही कोमल रानी स्वर्णकार पर आ गईं। 
विज्ञापन


कोमल पर तंज कसते हुए राखी ने पूछा, 'ये कोमल कौन है? ये मेरे बारे में बकवास कर रही है और दूसरे सेलेब्स के बारे में भी बकवास कर रही है। चिची भैया ने इसको ये पंख दिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant Takes Dig At Govinda And Komal Rani Swarnkar Says Pura Desh Naaraz Hai Aapse
गोविंदा, कोमल रानी और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
कोमल रानी को दी चेतावनी
राखी ने आगे कोमल को सीधे तौर पर चेतावनी भी दी। उन्होंने सुनीता का जिक्र करते हुए कहा, 'सुन, मेरी नाद में नहीं लगना। मैं सुनीता नहीं हूं, तेरी धज्जियां उड़ा के रख दूंगी।' इतना ही नहीं, राखी ने गोविंदा से जुड़ी अफवाहों को लेकर कोमल को 'पति चोर' भी कह दिया।

बातचीत के दौरान पैपराजी ने राखी से कोमल के कथित तौर पर सिंदूर लगाने को लेकर भी सवाल किया। इस पर राखी ने तंज कसते हुए पूछा, 'हां, चिची भैया के नाम का सिंदूर?'

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: जब मीडिया में बनाई गई थी खराब छवि, इस शो के बाद बदला लोगों का नजरिया; सलमान खान ने किया खुलासा

राखी ने इस दौरान गोविंदा के लिए अपनी पुरानी दीवानगी का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिनेता से अपने 65,999 रुपये वापस करने की मांग कर डाली। राखी ने दावा किया कि उन्होंने बचपन से गोविंदा की फिल्में देखने में इतनी रकम खर्च की है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें वो पैसे वापस चाहिए। 

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed