{"_id":"62bec7c1327cf51da8160c7c","slug":"hese-5-crime-thriller-movies-available-on-ott-platform-like-forensic-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT: रोमांच और सस्पेंस के हैं शौकीन तो, इस वीकएंड देख सकते हैं ये पांच साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
OTT: रोमांच और सस्पेंस के हैं शौकीन तो, इस वीकएंड देख सकते हैं ये पांच साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:00 PM IST
सार
मनोरंजन की बढ़िया सामग्री उपलब्ध कराने की वजह से अब ओटीटी प्लेटफॉर्म हर वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। लोग अब अपना ज्यादातर समय इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को देखने में लगता हैं।
विज्ञापन
1 of 6
साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मनोरंजन की बढ़िया सामग्री उपलब्ध कराने की वजह से अब ओटीटी प्लेटफॉर्म हर वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। लोग अब अपना ज्यादातर समय इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को देखने में लगता हैं। ऐसे में हाल ही में मशहूर ओटीटी जी5 पर साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'फॉरेंसिक' स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म इसी नाम की एक मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है। अगर आपको 'फॉरेंसिक' की कहानी पसंद आई है, तो इस वीकएंड साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर पर आधारित ऐसी कुछ फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं।
2 of 6
दृश्यम
- फोटो : फिल्म
दृश्यम
निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम' साल 2015 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म इसी नाम की एक मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म के हिंदी वर्जन में अजय देवगन के साथ श्रेया सरन, रजत कपूर और तब्बू अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिसे जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
3 of 6
कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कहानी
साल 2012 में आई फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन मुख्य किरदार में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के ईर्द-गिर्द घूमती है जो गर्भवती होने के बावजूद लंदन से अपने पति को ढूंढने भारत आती है। इस फिल्म को जियो सिनेमा, वूट और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
द लास्ट ऑवर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द लास्ट ऑवर
वेब सीरीज 'द लास्ट ऑवर' भी एक शानदार साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें सुपरनेचुरल पावर भी दिखाई गई है। सीरीज में एक शख्स की कहानी दिखाई गई है जो मृतकों की आत्मा से बात कर सकता है। अमित कुमार के निर्देशन में बनी इस सीरीज में संजय कपूर, करमा तकापा, शायली क्रिशेन, रॉबिन तमांग, मंदाकिनी गोस्वामी, शहाना गोस्वामी और राइमा सेन अहम रोल में हैं। यह सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 6
सुड़ल: द वॉर्टेक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सुड़ल: द वॉर्टेक्स
वेब सीरीज 'सुड़ल: द वॉर्टेक्स' का निर्देशन फिल्म 'विक्रम वेधा' की डायरेक्टर जोड़ी ब्रम्मा और अनुचरण एम ने किया है। इसी साल रिलीज हुई इस सीरीज में रोमांच के साथ- साथ रहस्य भी देखने को मिलेगा। सीरीज का नाम सुडल एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब भंवर होता है। सीरीज के टाइटल से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज में एक ऐसे भंवर तो दिखाया गया है, जिसमें लोग फंसते ही चले जाते हैं। यह सीरीज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।