'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड सिंगर निक जोन्स के साथ अक्सर स्पॉट की जा रही हैं। खबर आई कि प्रियंका से 10 साल छोटे निक जोन्स ने तो खुलेआम शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया। उन्होंने प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'मुझसे शादी करोगी।' प्रियंंका को सोशल मीडिया पर इस तरह प्रपोज करना चर्चा का विषय बन गया लेकिन जल्द ही ये खुलासा हो गया कि ट्वीट की हुई तस्वीर फोटोशॉप है। भले ही प्रियंका चोपड़ा ना सही लेकिन ऐसे कई सेलिब्रिटी रहे हैं जिनके प्रपोज करने का तरीका सच में काफी अनोखा था।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी बॉलीवुड की सबसे फेमस शादियों में से एक रही है। दोनों की मुलाकात पहली बार फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर हुई थी लेकिन प्यार हुआ 'गुरु' के सेट पर। ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि न्यूयॉर्क में 'गुरु' का प्रीमियर अटेंड करने के बाद अभिषेक ऐश्वर्या को बालकनी में लेकर गए और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो लोग पेरिस के रिट्ज होटल में थे। पहले तो करीना ने सैफ को मना कर दिया था। बाद में करीना और सैफ हॉलीडे पर पेरिस गए जहां दोबारा सैफ ने प्रपोज किया तो करीना मना नहीं कर पाईं।
मुश्ताक शेख की किताब 'शाहरुख कैन' में किंग खान ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया, 'एक दिन मैंने गौरी को उसके घर छोड़ा, जब वो गाड़ी से उतर रही थी तो मैंने उससे कहा मैं तुमसे शादी करूंगा? इसके बाद बिना उसका जवाब सुने मैं अपनी गाड़ी लेकर वहां से चला आया।' शाहरुख और गौरी तो अपने प्यार को शादी में बदलने के लिए तैयार थे मगर दोनों के धर्म अलग होने की वजह से इनके घरवालों को कड़ी आपत्ति थी। शाहरुख ने गौरी के परिवारवालों को मनाने के लिए खूब पापड़ बेले और उन्हें मनाने में आखिरकार कामयाब हो गए।
एक्ट्रेस असिन को उनके ब्वॉयफ्रेंड और मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा ने शादी से एक साल पहले प्रपोज किया था। प्रपोज करते वक्त राहुल ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर असिन को 20 कैरट का हीरे की अंगूठी दी थी। जिसकी कीमत 6 करोड़ थी। ये अंगूठी राहुल ने खास बेल्जियम से मंगाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल के दोस्त ने इसे डिजाइन किया था। साथ ही इसमें राहुल और असिन के नाम के पहले अक्षर मतलब 'ए' और 'आर' गढ़े हुए हैं।