फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस, उम्र में छोटे एक्टर के साथ किया रोमांस और फिल्म हो गई सुपरहिट

Mon, 07 May 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
here 5 bollywood actresses romancing with young actors

जब से फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर हैं। पहले उन्होंने करीना कपूर के साथ रैंप वॉक किया अब वह ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म करने जा रहे हैं जबकि ऐश्वर्या और कार्तिक आर्यन के बीच 17 साल का लंबा गैप है। ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्मों में उम्र में बड़ी एक्ट्रेस ने अपने से छोटे एक्टर के साथ रोमांस फरमाया हो तो चलिए हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके उम्र में काफी फासला रहा।

here 5 bollywood actresses romancing with young actors
a

मनोज कुमार और साधना की 1964 की हिट फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक में शाहिद कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर ऐश्वर्या से 7 साल छोटे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शाहिद ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ताल' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर थे लेकिन अब वह उनके साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

here 5 bollywood actresses romancing with young actors
a

इस लिस्ट में अगला नाम कटरीना का है जो जल्द ही रेमो डिसूजा की डांस पर आधारित फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों की उम्र में 4 साल का अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
here 5 bollywood actresses romancing with young actors

नरगिस फाखरी ने फिल्म 'रॉकस्टार' में अपने से 3 साल छोटे रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था। नरगिस फाखरी जहां 38 साल की हैं तो वहीं रणबीर कपूर 35 साल के हैं।

विज्ञापन
here 5 bollywood actresses romancing with young actors

अपने एक्शन सीन के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ ने भी 5 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ रोमांस फरमाया है। फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिज थीं जो टाइगर से 5 साल बड़ी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed