लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के दौरान कई सारी बॉलीवुड हीरोइनों ने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। किसी एक्ट्रेस ने भाजपा का हाथ थामा तो किसी ने कांग्रेस का। इनमें से कुछ एक्ट्रेस राजनीति में लंबे वक्त से एक्टिव है तो कुछ की बस शुरुआत हुई है। खास बात यह है कि इस नए कलेवर में हीरोइनों ने अपने लुक के साथ तेवर में भी गजब का बदलाव किया। तो चलिए आज हम फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आई एक्ट्रेस की बात करेंगे जिन्हें हाल ही में टिकट मिला। इसके साथ ही आपको तस्वीरें दिखाएंगे कि कैसे उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अपने आप को ढाल लिया है।
2 of 5
हाथों में गेहूं का गट्ठर उठाएं हेमा मालिनी
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले बात करते हैं हेमा मालिनी (Hema Malini) की। हेमा मालिनी ने साल 2014 में पहली बार मथुरा सीट से खड़ी हुई थीं और जीत दर्ज की थी। हेमा मालिनी फिर से चुनाव मैदान में उतरी हैं। इस बार भी हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में उतरी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी मथुरा के गांव देवसेरस पहुंचीं। गांव पहुंचते ही हेमा ने गेहूं के खेत में गेहूं काटे और फिर गट्ठर को उठा लिया। हेमा का यह अवतार देख आस-पास के किसान हैरान रह गए।
3 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : amar ujala
अब बात करते हैं राजनीति में पहली बार उतरीं उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) की। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उर्मिला जिस सीट से खड़ी हुई हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि वो जनता के बीच कितनी पकड़ बना पाती हैं लेकिन उससे पहले उर्मिला प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। चुनाव प्रचार के सिलसिले में उर्मिला मुंबई के गोरई इलाके में पहुंचीं जहां उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात की। इस दौरान उर्मिला ने ऑटो वालों से उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने ऑटो चलाते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
4 of 5
Jaya Prada
- फोटो : amar ujala
आखिरी में बात करते हैं जया प्रदा (Jaya Prada) की। हेमा मालिनी और उर्मिला की तुलना में जया प्रदा का राजनीति में अनुभव ज्यादा है। जया प्रदा लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय है। जया प्रदा ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। जया इस बार रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जया प्रदा टिकट मिलते ही रामपुर पहुंचीं। यहां पर जया ने रामपुर के लोगों से मुलाकात की और उनसे वोट अपील की।
5 of 5
Urmila Jaya Isha
- फोटो : twitter
आपको बता दें, उर्मिला मातोंडकर, जया प्रदा, हेमा मालिनी के अलावा कई स्टार्स ने चुनाव के दौरान राजनीति में आए हैं। इन स्टार्स में ईशा कोप्पिकर, मौसमी चटर्जी, रवि किशन, निरहुआ का नाम शामिल है। फिलहाल यह देखना होगा कि यह सेलिब्रिटी इस चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच अपनी पकड़ कितनी बना पाते हैं।