क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र
हेमा मालिनी का पहला प्यार नहीं थें। ड्रीम गर्ल का दिल उनसे पहले किसी और के लिए इतना धड़कता था कि वे उनसे शादी भी करना चाहती थीं।
2 of 5
सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
एक बार हेमा मालिनी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि वो उनके प्यार में इस कदर पागल थीं कि हर दिन उनकी तस्वीर खरीदकर अपने कमरे में लगाती थीं। दरअसल हेमा मालिनी का यह प्यार कोई हीरो नहीं बल्कि भगवान कृष्ण हैं।
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : self
हेमा मालिनी जब छोटी ही थीं तब उन्हें भगवान कृष्ण से प्यार हो गया था। उन्हें लगता था कि भगवान कृष्ण कोई व्यक्ति हैं और एक दिन वह उनके लिए जरूर आएंगे। उन्हें जहां भी भगवान कृष्ण से जुड़ी कोई भी चीज नजर आती थी, वे उसे खरीद लेती थीं और अपने कमरे में सजाती थीं। कोई पूछे तो वह साफ कहती थीं कि वे उनसे ही शादी करेंगी।
हेमा जब बड़ी हुईं तब उन्हें एहसास हुआ कि भगवान कृष्ण से शादी करना असंभव है, क्योंकि भगवान हैं जो कि सिर्फ तस्वीरों में दिखते हैं। लेकिन हेमा मालिनी आज भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं।
मुंबई स्थित उन्होंने अपना बंगला भी राधा कृष्ण मंदिर के पास ही खरीदा। वह आज भी भगवान कृष्ण की नियमित रूप से पूजा करती हैं। हेमा मालिनी की बायोग्राफी बीयॉन्ड द ड्रीम्स कुछ दिनों पहले रिलीज हुई है। बता दें कि यह बायोग्राफी फेमस मैगजीन के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखी है। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण ने हेमा की बायोग्राफी को लॉन्च किया। इस किताब को हार्पर कॉलिन्स ने पब्लिश किया है। हेमा मालिनी ने इस मौके पर अपनी दिल की बातें शेयर की।