बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला जल्द ही संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज से भंसाली ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। मनीषा के अलावा इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख समेत और भी कई अभिनेत्रियां नजर आएंगी। हाल ही में मनीषा कोइराला ने '1942 ए लव स्टोरी' के साइन करने से पहले फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ हुई बातचीत के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि विधु ने पहले उनके अभिनय को खराब बताया था।
Manisha Koirala: विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा की एक्टिंग का बताया था बकवास, फिर ऐसे मिला था फिल्म में मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:17 AM IST
सार
मनीषा कोइराला ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, '1942 ए लव स्टोरी' के दौरान एक सीन को पढ़ने के बाद में पहली बार डरी हुई थी। विधु विनोद चोपड़ा ने मुझसे स्पष्ट कह दिया था कि तुम बहुत बुरी अभिनेत्री हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन