डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने डांस के जरिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके डांस को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। यही वजह है कि आए दिन उनकी वीडियो वायरल होती हैं। डांस के अलावा सपना चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं सपना चौधरी का असली नाम क्या है? अपने डांस और अदाओं से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी का असली नाम शायद ही आप जानते होंगे। आज हम बताते हैं उनके नाम की कहानी...
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा में लोगों के दिलों को जीतने के बाद सपना चौधरी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' में हिस्सा लिया और रातोंरात पूरे देश में छा गईं। उन्होंने अपने डांस और ठुमकों से सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी दीवाना बना दिया है। मगर, जानकर हैरानी होगी कि सपना चौधरी का असली नाम सपना नहीं, बल्कि सुषमा था। लेकिन, डांसर के रूप में अपना सफर शुरू करने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर सपना रख लिया और आज वह इसी नाम से जानी जाती हैं।
3 of 4
गुपचुप तरीके से कोर्ट में पेश हुईं सपना चौधरी
- फोटो : sapna choudhary instagram
टूट गया था सपना का 'सपना'
सपना चौधरी बहुत संघर्ष से गुजरकर इस मुकाम तक पहुंची हैं। जब वह महज 11 साल की थी, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। उनके पिता को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह लंबे वक्त तक बीमार रहे और फिर दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के गुजरने के बाद सपना के घर में आर्थिक तंगी हो गई और उन्हें मजबूरी में घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। इस घटना के बाद सपना का इंस्पेक्टर बनने का सपना चूर-चूर हो गया और वह देसी क्वीन बन गईं।
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
घर चलाने के लिए बनीं डांसर
हरियाणा के नजफगढ़ में जन्मी सपना ने पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए डांस करना शुरू किया तो उनकी पढ़ाई बीच में ही रूक गई। उन्होंने सिर्फ आठवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है और फिर स्टेज पर डांस परफोर्मेंस करनी शुरू कर दी। सपना के सफर की शुरुआत दरअसल यहीं से हुई। और यहीं से उन्होंने एक नए नाम के साथ पहचान बनानी शुरू की, जिसमें वह सफल साबित हुईं।