जहां साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के काफी मुश्किल रहा है। तो वहीं अब साल 2021 खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। साल 2021 की शुरुआत वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी से हो रही है। खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब खबर है कि फिल्मों से दूर हो चुके अभिनेता हरमन बावेजा भी इसी साल अपने मंगेतर के साथ शादी करने जा रहे हैं।
हरमन बावेजा ने हाल ही में दिसंबर के महीने में साशा रामचंदानी के साथ सगाई की थी। सगाई के बाद अब इन दोनों की शादी की तारीख का भी खुलासा हो गया है। खबरों के मुताबिक हरमन बावेजा 21 मार्च को साशा के साथ सात फेरे लेंगे। हरमन और साशा की शादी कोलकाता से परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ होगी।
3 of 5
साशा रामचंदानी और हरमन बावेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हरमन और साशा की शादी एक निजी समारोह में होगी, जिसमें परिवार के कुछ सदस्य और करीबी दोस्तों को मिलाकर करीब 50-70 लोग शामिल होंगे। वहीं इन मेहमानों में कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री से भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इन दोनों की शादी की गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है।
4 of 5
हरमन बावेजा
- फोटो : Social Media
बता दें कि साल 2020 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में हरमन ने अचानक से सगाई करके सभी को चौंका दिया था। हरमन की सगाई की खबर उनकी बहन रोवेना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने हरमन और साशा की के रोका सेरेमनी की तसवीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम तुमसे प्यार करते हैं।'
5 of 5
हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि हरमन, मशहूर निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हैं जिन्होंने 'दिलवाले', 'दिलजले', 'कर्ज', 'मैं ऐसा क्यों हूं' और 'कयामत' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हरमन ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। हरमन ने केवल चार फिल्मों में काम करने के बाद ही अभिनय करियर को अलविदा कह दिया था।
पढ़ें: जैद दरबार संग हनीमून मनाने उदयपुर पहुंची गौहर खान, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'ये मेरी पहली छुट्टी है'