ब्रिटिश-इंडियन सिंगर और रैपर हार्ड कौर एक बार फिर विवादों मे हैं। हार्ड कौर ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशब्द कहें हैं। इतना ही नहीं हार्ड कौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को 'डरपोक' भी कहा है।
2 of 4
Hard Kaur
- फोटो : Social Media
सामने आए वीडियो में हार्ड कौर खालिस्तानी समर्थकों के साथ नजर आ रही है। वह भारत से अलग खालिस्तान की असंवैधानिक मांग भी कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा,'यह हमारा हक है जिसे लेकर रहेंगे। यह वाला 15 अगस्त सिखों के लिए स्वतंत्रता दिवस नहीं है और इसलिए 15 अगस्त को हम सभी खालिस्तानी झंडे फहराएंगे।'
3 of 4
Hard Kaur
- फोटो : Social Media
इस वीडियो में ये सभी लोग प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते हुए कह रहे हैं कि वो इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं बल्कि खालिस्तानी झंडे फहराएंगे और रेफरेंडम 2020 को आगे बढ़ाएंगे। बता दें हार्ड कौर पर इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
4 of 4
Hard Kaur Ferrari 458 Italia
- फोटो : AmarUjala
हार्ड कौर ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस और लीड सिंगर काम किया है। हार्ड कौर खुद को पहली भारतीय महिला रैपर भी कहती हैं। साल 1991 में उनकी मां ने एक ब्रिटिश नागरिक से शादी कर ली और इंग्लैंड शिफ्ट हो गईं। हार्ड कौर का नाम कई विवादों से भी जुड़ा। एक कॉन्सर्ट के दौरान सिख समुदाय के गुरू गोविंद सिंह जी के लिए उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।