{"_id":"61cfcf7454dac90c702c6430","slug":"happy-new-year-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-celebrating-new-year-in-jungle-safari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy New Year: आलिया और रणबीर जंगल में मना रहे नए साल का जश्न, साथ बिताए खास पल, सामने आई तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy New Year: आलिया और रणबीर जंगल में मना रहे नए साल का जश्न, साथ बिताए खास पल, सामने आई तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 01 Jan 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : Instagram
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट क्यूट कपल गोल्स देते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जंगल सफारी को चुना है। नए साल के मौके पर रणबीर और आलिया ने एक साथ सुकून के पल बिताए। इस बार आलिया भट्ट ने रणबीर साथ तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिससे ये पता चला था कि दोनों नए साल की पार्टी मुंबई में नहीं करने वाले हैं।
2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस खुद नजर आ रही हैं। उनके पीछे जंगल दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर रणबीर कपूर की है। इसमें वो टोपी लगाए हुए और कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में शेर-शेरनी नजर आ रहे हैं।
बिना मेकअप के लिए गए तस्वीर में भी वो बेहद क्यूट लग रही हैं। दोनों की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- नादान परिंदे.. वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू ने भी दिल का इमोजी बनाकर दोनों पर प्यार लुटाया है। फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल भी नए साल की पूर्व संध्या पर भी दोनों राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे थे और तब चर्चाएं उठी थीं कि रणथंभौर में दोनों की सगाई होने वाली है। रणबीर कपूर का अब तक का इतिहास हालांकि किसी एक लड़की के साथ टिके रहने का नहीं रहा है पर आलिया भट्ट से उनकी शादी होना तय हो चुका है। रणबीर कपूर के करीबियों की माने तो दोनों की शादी इस साल तक हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
बता दें कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है। इसी साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी। फिल्म को थ्रीडी में रिलीज करने की योजना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।