Happy New Year Party Songs: एक तरफ लोग साल 2022 को अलविदा कहने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्साह और उमंग के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए भी तैयार हैं। साल 2023 के आगाज के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर हैं, लेकिन बिना म्यूजिक या गाने के सारी मस्ती पूरी कैसे होगी? हर बार की तरह इस बार भी लोग 31 दिसंबर की रात को साल 2022 को अलविदा कहने के लिए पार्टी और जश्न में शामिल होंगे। आज हम आपके लिए उन गानों की प्लेलिस्ट लाए हैं, जो आपके नए साल के जश्न को दोगुना कर देंगे। इन गानों को सुनकर आप थिरकने को मजबूर हो जाएंगे।
Happy New Year Party Songs: इन गानों से करें नए साल का स्वागत, न्यू ईयर का जश्न होगा और भी शानदार
काला चश्मा
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' का 'काला चश्मा' गाना आज तक लोगों के जुबान पर चढ़ा रहता है। किसी भी मौके पर पार्टी होती है तो यह गाना जरूर बजाया जाता है। पार्टी और जश्न में यह गाना चार चांद लगा देता है। लोग इसके लिरिक्स और म्यूजिक पर थिरकने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
Year Ender 2022: फीस के मामले में भी साउथ एक्टर्स ने बॉलीवुड को पछाड़ा, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी मोटी रकम
स्वैग से स्वागत
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के 'स्वैग से स्वागत' गाने के बिना पार्टी अधूरी मानी जाती है। इस गाने के साथ आप भी नए साल का स्वैग से स्वागत करिए। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस गाने पर थिरकते हुए नए साल का दिल खोलकर स्वागत कर सकते हैं।
Samantha Ruth Prabhu: 'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट
ठुमकेश्वरी
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन की हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'भेड़िया' के गाने 'ठुमकेश्वरी' ने लोगों के बीच खूब धमाल मचाया। पार्टी में अक्सर हम नए गानों का इंतजार करते हैं। ऐसे में यह गाना आपके पार्टी के माहौल को और भी शानदार कर देगा। इस आइटम सॉन्ग पर आप भी नाचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
नदियों पार
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'रूही' का गाना 'नदियों पार' पार्टी के लिए बेस्ट सॉन्ग की प्लेलिस्ट में शामिल होता है। 'नदियों पार' में जान्हवी कपूर के डांस मूव्स ने तापमान बढ़ा दिया था। इस गाने पर सभी लोग डांस फ्लोर पर थिरकने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
साउथ फिल्मों के एंग्री यंग मैन कहे जाते थे विष्णुवर्धन