सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर चार साल के हो गए हैं। 20 दिसंबर साल 2016 को उनका जन्म हुआ था। जन्म के बाद से तैमूर सोशल मीडिया पर छा गए थे। आज भी लोग पटौदी खानदान के इस वारिस की एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। लेकिन पैदा होने के बाद से ही तैमूर विवादों से भी घिरे रहे हैं। जन्म होने के कुछ देर ही बाद ही उनके नाम को लेकर हंगामा हो गया था।
2 of 5
तैमूर लंगड़ा
- फोटो : फाइल
दरअसल तैमूर उर्फ तैमूर लंगड़ा एक निरकुंश शासक था। चंगेज खां की तर्ज पर तैमूर ने भी जंग से तबाही मचाई। उसने भारत पर हमला किया और यहां खूब लूटपाट की। उसने कई कारीगरों की बंदी बनाया और उन्हीं से अपने यहां जामा मस्जिद बनवाई। भारत के लोग इस वजह से तैमूर को एक दुष्ट राजा के रूप में देखते हैं।
3 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
सैफ और करीना ने जब अपने बेटे का नाम तैमूर रखा तो इस बात से कई लोग नाराज हो गए। अपने शो वी द वुमन के दौरान करीना ने बताया कि इस विवाद से वे काफी डर गई थीं। करीना ने कहा मैं अपने बच्चे का नाम क्या रखती हूं ये फैसला पूरी तरह से मेरा है और इससे दूसरों को कोई मतलब नहीं रखना चाहिए।
4 of 5
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान
- फोटो : फाइल
करीना ने बताया कि जब अस्पताल में उनसे एक मशहूर शख्स मिलने पहुंचे तो उन्होंने बधाई देने के बाद कहा, तुम अपने बच्चे का नाम तैमूर क्यो रखोगी? उस वक्त करीना की डिलीवरी को महज 8 घंटे ही हुए थे। इस बात से दुखी होकर करीना रोने लगी थीं और उन्होंने उस व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कह दिया था।
5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर किसी राजा के नाम पर नहीं रखा बल्कि इस नाम का एक अच्छा अर्थ है। उन्होंने कहा कि यहां कई लोगों का तैमूर है। करीना ने कहा कि हम दोनों को ये नाम पसंद था इसलिए हमने इसे रखा।
किसी हीरो या प्लेयर नहीं बल्कि इस खूबसूरत हसीना की दीवानी हैं करीना कपूर, जाने कौन है बेबो की वुमन क्रश