बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 'हंसा' यानी कि सुप्रिया पाठक आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 जनवरी 1961 को मुंबई में जन्मीं सुप्रिया ने बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। सुप्रिया के पिता बलदेव पाठक हैं और मां दिना पाठक जो कि खुद एक एक्ट्रेस और गुजराती थिएटर आर्टिस्ट रह चुकी हैं। सुप्रिया को भी एक्टिंग विरासत में मिली हैं। इतना ही नहीं उनके ससुराल के भी लोग भी फिल्मी दुनिया से ही ताल्लुक रखते हैं। तो चलिए आज छोटे पर्दे की' हंसा' के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
सुप्रिया पाठक की शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई है जिन्हें बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे के कई मशहूर टीवी शोज के लिए भी जाना जाता है। सुप्रिया पंकज की दूसरी पत्नी हैं। पकंज और सुप्रिया के दो बच्चे हैं सना कपूर और रुहान कपूर। वहीं शाहिद कपूर भी उनके स्टेप सन हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक सुप्रिया पाठक की बहन हैं और उन्होंने भी बड़े पर्द के साथ साथ टीवी में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
सुप्रिया पाठक ने अपने करियर की शुरूआत 1981 में आईं फिल्म 'कलयुग' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 'विजेता', 'बाजा'र, 'मिर्च मसाला', 'राख' और 'शहंशाह' जैसी फिल्में भी कीं। बता दें कि 1986 में सागर सरहदी की फिल्म 'अगला मौसम' की शूटिंग के दौरान सुप्रिया की मुलाकात पंकज कपूर से हुई थी। इसके दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि जिस फिल्म के सेट से इनका प्यार परवान चढ़ा था वो फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई।
सुप्रिया का करियर एक वक्त पर थम गया था। ऐसे में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया। इसके बाद सुप्रिया 'खिचड़ी' शो में 'हंसा पारेख' के किरदार में नजर आईं। इस शो ने सुप्रिया पाठक को घर घर में पहचान दिलाईं। उनकी सफलता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि आज भी बहुत से लोग सुप्रिया पाठक को 'हंसा पारेख' के रुप में जानते हैं।
5 of 5
pankaj kapoor and supriya pathak
खिचड़ी के अलावा सुप्रिया ने 'बा बहू और बेबी', 'एक महल सपनों का' जैसे शो में भी काम किया। बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद वो एक वो फिल्म 'सरकार' में नजर आईं। इसके अलावा फिल्म 'वेक अप सिड' और 'गोलियों की रास लीला-राम लीला' में भी अपनी एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।