सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। 19 अक्टूबर यानी आज सनी का जन्मदिन है। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरू करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है। एक्टिंग के बाद सनी देओल राजनीति में भी आ चुके हैं। वो गुरदासपुर से सांसद हैं। सनी देओल अपने करियर के दौरान विवादों में नहीं रहे लेकिन शाहरुख खान के साथ उन्होंने लगभग 16 साल तक बात नहीं की। चलिए आपको बताते हैं आखिर दोनों की बीच ऐसी क्या बात हो गई थी।
2 of 6
Darr
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने एक तरफ जहां शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी वहीं बॉलीवुड के दो स्टार्स शाहरुख और सनी देओल के बीच लड़ाई की वजह भी बनी। इस फिल्म के बाद सनी देओल ने शाहरुख खान से बात नहीं की।
3 of 6
Darr
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
जब एक बार सनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म के बाद 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की तो सनी ने कहा- ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की, लेकिन मैंने खुद को उन लोगों से दूर कर लिया। इसलिए हम कभी नहीं मिले तो बात करने की बात ही नहीं है।
4 of 6
darr
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
सनी ने आगे कहा- फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।
5 of 6
darr
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
किस्सा कुछ यूं था कि उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें। सनी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना। बाद में जो हुआ वो सब आपको पता ही है। ककककक किरण बोलकर शाहरुख सभी के चहेते हो गए और सनी के हिस्से आई कुछ तारीफें। इसके बाद सनी ने कभी यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया।