साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और अपने फैंस के लिए भगवान माने जाने वाले एक्टर रजनीकांत आज 12 दिसंबर को 67 साल के हो गए हैं। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज हुई। इस फिल्म ने अब तक पूरी दुनिया से 650 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस बीच रजनीकांत ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है।
रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'पेट्टा' का टीजर जारी कर दिया गया है। रजनीकांत अपनी फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद आप भी थलाइवा की स्टाइल के फैन बन जाएंगे।
पेट्टा का अर्थ इलाका है। फिल्म में रजनीकांत का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। टीजर में आपको रजनीकांत का फेमस चश्मा पहनने का स्टाइल भी देखने को मिलेगा जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। 'पेट्टा' फिल्म में विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्टर कर रहे हैं। कार्तिक सुब्बाराज पहली बार रजनीकांत के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। वहीं विजय सेतुपति और तृषा भी पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। टीजर को देखने वालों की संख्या अब तक 483,304 पहुंच गई है।
ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने का रहे हैं। यह फिल्म अगले साल पोंगल के त्यौहार के मौके पर रिलीज होगी। रजनीकांत की इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर साउथ स्टार एक्टर अजीत की फिल्म 'विश्वासम' भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है।