मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की वजह से वह अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
2 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : twitter
मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1976 में बॉलीवुड में फिल्म मृगया से डेब्यू किया था। पहली फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। मिथुन को एक्टिंग, एक्शन और डांसिंग तीनों में महारत हासिल है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं- बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं।
3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : social media
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मिथुन ने बताया था कि कैसे वह पहली बार मुंबई आए थे। उन्होंने कहा था- जब मैं मुंबई आया था तो मेरे पास रहने को घर नहीं था और मैं पानी की टंकी और बिल्डिंग की छतों पर सोता था। मुझे मेरे स्किन टोन की वजह से कई जगह रिजेक्ट कर लिया लेकिन फिर मैंने डांस को अपनी ताकत बनाया।'
4 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : social media
80 के दशक में सिर्फ मिथुन दा ही चल रहे थे। उस समय अमिताभ फेसम होना शुरू ही हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'मेरा रक्षक', 'सुरक्षा', 'तराना', 'हम पांच', 'डिस्को डांसर', 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्में की। पहचान उन्हें डिस्को डांसर से मिली और दुनिया को मिला डांसिंग स्टार जिसने अपने फैन फॉलोइंग की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया।
मिथुन चक्रवर्ती आज भी डांस को पहला प्यार मानते है। उनके लिए डांस करना पूजा की तरह है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में आकर मिथुन लाइमलाइट में कम ही रहते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में डांस को एक नई पहचान दी थी। एक दौर था जब फिल्म मिथुन के डांस से ही हिट हो जाती थी। मिथुन ने उस दौर की सपोर्टिंग एक्टर रहीं योगिता बाली से 1979 में शादी की थी।