'कसूर' फिल्म से
बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली
लीजा रे आज अपना
जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें देख कर उनकी उम्र का का अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन आपको बता दें कि लीजा आज 45 साल की हो गई हैं।
लीजा ने इंडिया में तब तहलका मचाया था जब एक मैगजीन कवर पर वो 'बेवॉच' स्टाइल की बिकनी पहन कर दिखीं थीं। इसके बाद उन्हे कई फिल्मों और मॉडलिंग के ऑफर आए।
लीजा की खूबसूरती के आगे अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेस फेल हैं। उन्होंने कैंसर से भी लंबी लड़ाई लड़ी है। 2009 में लीजा को कैंसर का पता चला था और एक साल चले इलाज के बाद 2010 में उन्हें कैंसर से मुक्ति मिली थी।
लीजा ने वैसे तो बॉलीवुड में काफी कम फिल्में की हैं लेकिन उनकी 'कसूर' और 'वॉटर' को लोगों ने काफी पसंद किया था। 'कसूर' में उनकी आवाज को दिव्या दत्ता ने डब किया था क्योंकि तब उन्हें हिंदी बोलनी नहीं आती थी।
टीएलसी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'ओह मॉय गोल्ड' से लीजा ने टीवी पर डेब्यू किया था।