नवाब खानदान की बहू और बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस हीरोइन
करीना कपूर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। यूं तो करीना कपूर हमेशा खुले विचारों वाली महिला रही हैं लेकिन शाहिद कपूर से अलग होने के बारे में उन्होंने आजतक किसी को कुछ नहीं बताया। आज कपूर खानदान की बेबो और
छोटे नवाब की बेगम का जन्मदिन है। आइए नजर डालते हैं करीना की लव लाइफ से लेकर शादी तक की कुछ अनकही बातों पर-
शाहिद और
करीना कपूर की जोड़ी एक समय बॉलीवुड में धमाल मचा रही थी। रील से लेकर रियल लाइफ तक दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया था। दोनों के फैन्स चाहते थे कि शाहिद और करीना आपस में शादी कर लें।
3 of 6
करीना कपूर खान, कंगना रनौत, नेपोटिज्म
- फोटो : SELF
शाहिद को करीना ने खुद प्रपोज किया था। दोनों फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी खुश नजर आते थे। शाहिद के साथ एक फिल्म में किया गया लिपलॉक बहुत अधिक चर्चित हुआ था। लेकिन अचानक ही बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़ा अलग हो गया।
सूत्रों की मानें तो सिर्फ एक फिल्म की वजह से शाहिद और करीना में दूरियां बढ़ गईं और सैफ अली खान और करीना की नजदीकियां बढ़ गईं। वो फिल्म टशन थी। टशन में करीना ने सैफ अली खान के साथ काम किया है।
इस फिल्म में पहली बार करीना कपूर जीरो फिगर में नजर आईं थीं। उस समय सैफ ने उनकी जमकर तारीफ की थी और उनके दीवाने हो गए थे। बॉलीवुड में करीना कपूर ने ही जीरो फिगर की शुरुआत की है।