यूं तो 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन के लिए कोई भी रोल निभाना मुश्किल नहीं है और हर रोल में ढलना उन्हें आसानी से आता है। बता दें कि कल 11 अक्टूबर को उनका 76 वां जन्मदिन है ऐसे में बात करेंगे अमिताभ के इन 8 रोल की जो सबसे दमदार माने जा सकते हैं।
अमिताभ बच्चन का 'अग्निपथ' में विजय का किरदार जितना जबरदस्त था कि कोई उसको टक्कर भी देने की नहीं सोच सकता था। ये रोल जितना अमिताभ पर जमा, उतना किसी और पर नहीं जम सकता था।
https://www.amarujala.com/video/entertainment/bollywood/birthday-special-76-year-of-amitabh-bachchan
'निशब्द' में अमिताभ का रोल वाकई बहुत चुनौतीपूर्ण था। एक अधेड़ उम्र के आदमी का अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार कर बैठने का किरदार अमिताभ ही बखूबी निभा सकते थे।
फिल्म 'बंटी और बबली' में अमिताभ एक रौबदार पुलिसवाले बने हैं जो बीड़ी पीता है लेकिन चोरों पर बहुत सख्त होता है। फिल्म में शॉर्ट ड्रेसेस पहने लड़कियों और कजरारे गाने में ऐश्वर्या के साथ डांस करते हुए अमिताभ को बहुत पंसद किया गया था।
फिल्म चीनी कम' में अमिताभ ने 64 साल के कुंवारे आदमी का रोल निभाया है जो अभी भी अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता है और उनकी डांट भी खाता है। 34 साल की एक औरत से प्यार कर बैठने के बाद कैसे इस आदमी में बदलाव आते हैं और कैसे वो उस लड़की के पापा से जो उससे भी उम्र में छोटे हैं, शादी की बात करता है यह काफी दिलचस्प था।