फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'1000 करोड़ी फिल्म का मतलब यह नहीं कि...', 'हैवान' अभिनेत्री सैयामी खेर ने सुनाया '8 एएम मेट्रो' का किस्सा

Sun, 23 Aug 2026 01:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Aug 2026 01:23 PM IST
सार

Saiyami Kher: फिल्म 'हैवान' की अभिनेत्री सैयामी खेर ने बॉलीवुड में कलाकारों की काबिलियत और बॉक्स ऑफिस पर बात की है। उन्होंने उन मेकर्स की भी तारीफ की है जिन्होंने उन्हें मौके दिए।

विज्ञापन
Haiwaan actress Saiyami Kher opens up on 8 AM Metro says 1000 crore film does not mean you get respect
सैयामी खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@saiyami
अभिनेत्री सैयामी खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी फिल्म 'घूमर' और '8 एएम मेट्रो' के परफॉर्मेंस को लेकर बात की है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि किसी कलाकार की काबिलियत को हमेशा फिल्म की कमाई से नहीं मापा जा सकता।
Haiwaan actress Saiyami Kher opens up on 8 AM Metro says 1000 crore film does not mean you get respect
सैयामी खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@saiyami
सम्मान को लेकर क्या बोलीं सैयामी खेर?
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन यह नहीं दिखाता कि किसी कलाकार को दर्शकों से कितना सम्मान मिलता है। 
  • अभिनेत्री का कहना है कि 1000 करोड़ रुपये की फिल्म सम्मान की गारंटी नहीं देती।
  • उन्होंने कहा कि मैं '8 एएम मेट्रो' जैसी फिल्म करके संतुष्ट हूं।
  • यह यूट्यूब पर बड़ी हिट हुई और बाद में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसे खरीद लिया।
  • जब तक वह यू्ट्यूब पर बड़ी हिट नहीं हुई, तब तक कोई उसे खरीद नहीं रहा था। 
  • मुझे लगता है कि '8 एएम मेट्रो' से मुझे जो सम्मान मिला है, वह मुझे किसी और फिल्म से नहीं मिला।

Tukaram Mundhe: 'तुकाराम मुंडे के अंदाज में साफई करें', निर्देशक कुणाल कोहली ने की भारतीयों से यह अपील

Haiwaan actress Saiyami Kher opens up on 8 AM Metro says 1000 crore film does not mean you get respect
सैयामी खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@saiyami
बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?
कलाकार के भविष्य के मौकों को बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से जोड़ने की आदत के बारे में सैयामी ने कहा...
  • 'मुझे लगता है कि बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के बारे में बहुत बात होती है। 
  • आपकी अगली फिल्म इस बात पर निर्भर करती है कि उसने कितना पैसा कमाया है, जो दुखद है। 
  • यह काबिलियत पर कम और इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि आपकी फिल्म कितना पैसा कमाती है। 
  • हालांकि यह एक कारोबार है। अगर आपकी फिल्म फायदेमंद नहीं है, तो निर्माता फिल्म कैसे बनाएंगे? 
  • इसलिए मैं बॉक्स ऑफिस की सफलता का महत्व समझती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haiwaan actress Saiyami Kher opens up on 8 AM Metro says 1000 crore film does not mean you get respect
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
खेर ने की मेकर्स के तारीफ
खेर ने उन फिल्ममेकर्स से मिले सम्मान के बारे में भी बात की जिन्होंने मार्केट के दबाव के बावजूद उनके साथ काम करने का फैसला किया। उन्होंने कहा ''घूमर' को कोई भी बड़ा स्टार मिल सकता था, लेकिन आर. बाल्की सर ने कहा 'तुम इस स्क्रिप्ट के लिए सबसे सही इंसान हो। अगर मैं किसी और को लेता हूं तो स्क्रिप्ट के साथ नाइंसाफी होगी।' जब बड़े मेकर्स कुछ प्रोजेक्ट्स में मेरा साथ देते हैं और कहते हैं कि हम इस प्रोजेक्ट में तुम्हारे अलावा किसी और को नहीं देखते, तो मुझे एक तरह का सम्मान महसूस होता है।'
विज्ञापन
Haiwaan actress Saiyami Kher opens up on 8 AM Metro says 1000 crore film does not mean you get respect
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
सैयामी खेर का वर्कफ्रंट
अगर काम की बात करें तो सैयामी खेर अगली बार प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगी। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed