सलीम मर्चेंट: गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल
Salim Merchant Trolled: सिंगर सलीम मर्चेंट मां कामाख्या के दर्शन करने गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने अपने इस भक्तिमय अनुभव की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद से ही उन्हें यूजर्स द्वारा इंटरनेट पर ट्रोल किया जा रहा है। जानें क्या है मामला?
विस्तार
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल में गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे थे। इस हिंदू धर्मस्थल की यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कीं। मगर कुछ फैंस को सलीम को इस फोटो के लिए ट्रोल कर दिया।
सलीम की पोस्ट में क्या खास था?
सलीम मर्चेंट हाल ही में असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने उस स्थल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में वह मां कामाख्या के मंदिर के सामने खड़े हैं। फोटो में उनका एक दोस्त भी उनके साथ खड़ा हुआ है। सलीम ने वाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ है। दोनों के माथे पर तिलक है इसके साथ उन्होंने माता के मंदिर से मिलने वाली प्रसाद रूपी चुनरी को गले में लपेटा हुआ है। दोनों के हाथ जुड़े हुए हैं।
इस सब के साथ सलीम ने इंस्टाग्राम में तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘शक्ति के चरणों में,ओम ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्ये नमः।’ इसके द्वारा उन्होंने माता के प्रति अपनी भक्ति को व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
सलीम मर्चेंट मुस्लिम धर्म से हैं। उनका इस तरह हिंदू मंदिर जाना और वहां से इस तरह की तस्वीर पोस्ट करना कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। उन्होंने इसके लिए सलीम को जमकर ट्रोल किया। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘अस्तगफिरुल्लाह, हम सभी मुसलमानों की तरफ से।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमारा शिर्क किया जिसकी माफी नी कुरान में हाय बताओ सलीम’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अली अली न किया कर न अहलबैत का जिक्र किया कर’
सारा अली खान भी होतींं है ट्रोल
- साल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी असम के गुवाहाटी स्थति कामख्या मंदिर, माता के दर्शन के लिए पहुंची थीं।
- एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।
- उसके बाद उन्होंने भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
- यूजर्स ने उन्हें हिंदु धर्म का न होते हुए भी उनके मंदिर जाने पर जाने का कड़ा विरोध किया था।
- हालांकि इन सब का सारा पर कोई असर नहीं पड़ा। वह कई बार हिंदू धर्मिक जगहों पर जाती हुई देखी जाती हैं।