फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: निक जोनस की इस बात पर आया प्रियंका चोपड़ा का दिल? बताई रिश्ते के मजबूत होने के वजह

Sun, 23 Aug 2026 11:14 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Aug 2026 11:14 AM IST
सार

Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वह क्या वजह रही, जिसके चलते उनका रिश्ता उनके पति से और मजबूत हो गया। हाल ही में वह 'साइकिल ऑफ लव' के प्रीमियर में पहुंची थीं।

विज्ञापन
she would not have loved Nick Jonas if he did not embrace her Indian culture says Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी अदाकारी के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ अक्सर शानदार तस्वीरें शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि अगर निक ने भारतीय संस्कृति की कद्र नहीं की होती तो वह उनसे प्यार नहीं करतीं।
she would not have loved Nick Jonas if he did not embrace her Indian culture says Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
निक से क्यों बेहतर हुआ प्रियंका का रिश्ता?
  • प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ अपनी सांस्कृतिक समझ के बारे में बात की है। 
  • उन्होंने कहा कि जब दो लोग अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, तो एक-दूसरे की जड़ों का सम्मान करना जरूरी होता है।
  • अभिनेत्री ने माना कि भारतीय संस्कृति को अपनाने उनके रिश्ते के लिए अच्छा रहा है।
  • अभिनेत्री ने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में दयालुता के महत्व पर भी जोर दिया।

निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों पर सख्त हुए गोविंदा; जारी किया नोटिस; दोषियों से लिया जाएगा इतने करोड़ का हर्जाना

she would not have loved Nick Jonas if he did not embrace her Indian culture says Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
संस्कृति पर क्या बोलीं प्रियंका?
इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में प्रियंका ने कहा 'मुझे नहीं पता कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो क्या मैं उनसे प्यार करती। किसी भी दो संस्कृति वाली कहानी या रिश्ते में यह एक बड़ी बात होती है। मुझे लगता है कि अपने पार्टनर की जड़ों का सम्मान करना बहुत जरूरी है।'
प्रियंका और निक अक्सर एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर होने के साथ-साथ उन परंपराओं और कल्चर को अपनाने के बारे में बात करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
she would not have loved Nick Jonas if he did not embrace her Indian culture says Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
'साइकिल ऑफ लव' के प्रीमियर में पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'साइकिल ऑफ लव' के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क में थीं, जो एक डॉक्यूमेंट्री है। इसके लिए उन्होंने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। यह फिल्म के. महानंदिया और लोटा वॉन शेडविन की असल जिंदगी की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिन्होंने साथ रहने के लिए दशकों पहले कई देशों की यात्रा की थी।
विज्ञापन
she would not have loved Nick Jonas if he did not embrace her Indian culture says Priyanka Chopra
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 2027 में संक्रांति के दौरान रिलीज होगी। इससे प्रियंका तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी।
प्रियंका प्राइम वीडियो सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नादिया सिन्ह के रोल में भी वापसी कर रही हैं। इसके अलावा, वह साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ्लाई' में रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed