भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाने वाले टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की पांच मई को जन्मतिथि है। उनका पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था। गुलशन कुमार का नाम फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने काफी कम समय में ही शोहरत की उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। संघर्षपूर्ण जीवन बिताने के बाद अपने संगीत और उसके प्रति लगन से उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया। आज उनकी जन्मतिथि पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से...
2 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गुलशन कुमार शुरुआती समय में अपने पिता चंद्र भान दुआ के साथ दिल्ली की दरियागंज मार्केट में जूस की दुकान चलाते थे। इसके बाद ये काम छोड़ उन्होंने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोली जहां वो सस्ते में गानों की कैसेट्स बेचते थे।
3 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद तो गुलशन ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 'टी सीरीज' नाम से म्यूजिक कंपनी खोली। धीरे-धीरे वह भक्ति गीत और भजन गाने के चलते लोगों में जगह बना बैठे।गुलशन कुमार की कंपनी ने करीब 10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली। गुलशन ने बढ़ते व्यापार को देख आर्थिक और फिल्मी नगरी मुंबई में कदम रखना मुनासिब समझा।
4 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : गुलशन कुमार
इसके साथ ही गुलशन कुमार ने कई सारे गायकों को लॉन्च भी किया जिसमें सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू जैसे नाम शामिल हैं। यहां तक कि गुलशन कुमार ने अपने भाई कृष्णन कुमार दुआ को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई हालांकि वह जगह बनाने में फेल हो गए।
5 of 10
गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कम ही समय में गुलशन कुमार ने अपने लिए ऐसी सफलता अर्जित कर ली थी कि वो कुछ लोगों की आंखों में खटकने लगी और शायद इसी वजह से उन्हें बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। लोगों को शायद ये रास नहीं आया कि एक छोटी सी म्यूजिक कंपनी से शुरुआत करने वाला शख्स कैसे म्यूजिक जगत में तहलका मचा सकता है?