सोशल मीडिया पर इन दिनों बोतल कैप चैलेंज (#BottleCapChallenge) जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ना केवल आम लोग बल्कि सेलिब्रिटीज भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस चैलेंज को स्वीकार कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है।
अक्षय और टाइगर को भी टक्कर दे रहे गोविंदा, ऐसे पूरा किया #BottleCapChallenge
90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा ने इस चैलेंज को लिया और उसे बखूबी पूरा किया। गोविंदा का यह स्टंट दिखाता है कि आज भी वो कितने फिट हैं। उनके फैंस भी वीडियो देख हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Satur-Yay! ⚡💪🏻 #bottlecapchallenge #accepted 😎
A post shared by Govinda (@govinda_herono1) on
I couldn't resist 😉#BottleCapChallenge
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 3, 2019
Inspired by my action idol #JasonStatham, I will repost/retweet the Best I see, come on Guys and Girls get your Bottle out and your Legs in the Air, Let's Do This 💪🏽 #FitIndia #WednesdayMotivation pic.twitter.com/RsDYDWhS5n
अक्षय ने ये स्टंट जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर किया है। बीते रोज जेसन स्टेथम ने इस चैलेंज को करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। जेसन स्टेथम को ये चैलेंज Errolson Hugh ने दिया था। जिसे जेसन स्टेथम ने पूरा किया।
वहीं विद्युत जामवाल ने तो एक नहीं बल्कि तीन बोतलों का ढक्कन एक ही किक से खोल दिया। वीडियो में दिख रहा है कि सामने तीन बोतलें रखी हुई हैं। तीनों के ऊपर ढक्कन लगा है। विद्युत जामवाल कुछ समय तक इन बोलतों को निहारते हैं और उसके बाद रिवर्स किक से एक साथ तीनों के ढक्कन खोल देते हैं। देखिए वीडियो...
A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on