90 के दशक में गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। लोग इनकी जोड़ी को फिल्मी परदे पर देखकर सीटियां बजाते थे और अब एक बार फिर गोविंदा और रवीना की जोड़ी फिर से अपना जादू बिखेरने के लिए वापस लौट रही है।
खबर है कि गोविंदा और रवीना टंडन जल्द ही एक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस अवॉर्ड शो में वो अपने पॉपुलर गानों पर डांस करेंगे।
बता दें कि 90 के दशक में गोविंदा और रवीना की जोड़ी ही सभी को पसंद नहीं थी बल्कि लोग उनके डांस के भी दिवाने थे। इन दोनों के कई गानों और फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता पाई।
'किसी डिस्को में जाएं', 'अंखियों से गोली मारे', 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसे कई सुपरहिट गाने आज भी गोविंदा और रवीना के गजब के डांस के लिए याद किए जाते हैं।
रवीना टंडन और गोविंदा बेशक अभी एक अवॉर्ड शो के लिए साथ आ रहे हैं लेकिन उम्मीद है वो जल्द ही फिल्मों में भी साथ वापस आ जाएं।