अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आ गया हीरो' के पिटने के बाद अब गोविंदा को और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी के मामले में गोविंदा से पूछताछ की है।
सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले गोविंदा को समन जारी करते हुए हाजिर होने को कहा था। जब गोविंदा ने समन का कोई जवाब नहीं दिया तो अधिकारी उनके घर पहुंच गए। गोविंदा से उनके ऑफिस में 6 घंटे तक पूछताछ की गई।
कहा जा रहा है कि गोविंदा पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गोविंदा ने अपनी पिछले 5 सालों की इनकम केवल 5 करोड़ दिखाई थी जिसके बाद सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट को उनपर शक हुआ।
उन्होंने गोविंदा की बैलेंस शीट देखने के बाद कहा कि गोविंदा जल्दी से टैक्स भरें नहीं तो उनपर कार्यवाही की जाएगी। डिपार्टमेंट ने गोविंदा को 60 लाख रुपये भरने के लिए कहा है।
कहा जा रहा है कि गोविंदा ने पिछले तीन सालों में कुछ टीवी शोज के अलावा फिल्में भी की थीं। लेकिन उन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया था।