80-90 के दशक में एक जमाना हुआ करता था जब गोविंदा की फिल्में जबरदस्त कमाई करती थी। एक वक्त ऐसा था जब कहते थे कि अगर गोविंदा की फिल्में रिलीज नहीं होंगी तो फिल्म इंडस्ट्री बंद हो जाएगी। हालांकि धीरे-धीरे ऐसा वक्त आ गया कि गोविंदा पीछे रह गए है और बाकी सितारे उनसे बहुत आगे निकल गए। आज जहां गोविंदा के साथ के हीरो एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं और सिनेमा में सक्रिय हैं तो वहीं अब गोविंदा फिल्मों से लगभग दूर हो चुके हैं। उनकी पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। बॉलीवुड में उनकी दूसरी पारी बाकी हीरो की तरह सफल नहीं रही।
करोड़ों की कमाई करते हैं गोविंदा
हालांकि गोविंदा भले ही फिल्मों में ना नजर आ रहे हों लेकिन वो विज्ञापन और डांस रियलिटी शोज में नजर आते हैं। गोविंदा को लेकर लोगों का क्रेज भी कम नहीं हुआ है। आज भी गोविंदा जिस महफिल में पहुंच जाते हैं उस महफिल में रौनक आ जाती है। हालांकि बहुत से लोग इस बात पर हैरान हो जाते हैं कि गोविंदा फिल्में नहीं कर रहे तो उनकी कमाई का जरिया क्या है। उनकी नेट वर्थ कितनी है और फिल्में किए बिना ही को करोड़ों की कमाई कैसे कर लेते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं गोविंदा की कमाई के जरिए के बारे में।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के नंबर वन हीरो गोविंदा की कुल संपत्ति करीब 151 करोड़ रुपये हैं। उनके पास मुंबई और उसके आस पास के इलाके में 3 बंगले भी हैं। गोविंदा अपने परिवार के साथ जुहू वाले बंगले में रहते हैं। गोविंदा के पास मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है। इसके साथ ही वो सलाना 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल गोविंदा भले ही फिल्मों में ना नजर आते हों लेकिन ब्रांड इंडोर्समेंट और रियल स्टेट से अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने रियल स्टेट की कई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है साथ ही उन्हें कई विज्ञापन मिलते हैं जिसके चलते गोविंदा करोड़ो में कमाई करते हैं।
गोविंदा ने साल 1986 में फिल्म 'इलजाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्शन और डांसिंग हीरो के तौर पर की थी। इसके बाद 80-90 के दशक में गोविंदा ने कॉमेडी में हाथ आजमाया और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। वो 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'आंटी नंबर वन', 'राजा बाबू', 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई फिल्में कीं और सुपरहिट बन गए।
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा आखिरी बार 'रंगीला राजा' और 'आ गया हीरो' में नजर आए थे, लेकिन उनकी ये फिल्में नहीं चल पाईं थीं। इसके बाद से काफी समय से गोविंदा बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि अक्सर वो किसी ना किसी रियलिटी शोज में गेस्ट जज बनकर आते हैं और दर्शकों को उनका ये स्टाइल काफी अच्छा लगता है।