फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंदा ने कादर खान के साथ 41 फिल्मों में किया काम, बोले- 'वो मेरे उस्ताद ही नहीं...'

Wed, 02 Jan 2019 11:34 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 02 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
govinda and pehlaj nelani comment on kader khan demise
kader khan and Govinda
कादर खान के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है । अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और अनुपम खेर जैसे स्टार्स ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी । अब कादर खान के साथ करीब 41 फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा का बयान भी आ गया है ।


दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया और रुलाया। कादर खान कभी गोविंदा के पिता बने तो कभी ससुर । ये जोड़ी हमेशा नंबर वन रही । कादर खान के निधन से गोविंदा को गहरा सदमा लगा है । उन्होंने कादर साब के लिए ट्वीट किया ।
 

 
govinda and pehlaj nelani comment on kader khan demise
उन्होंने लिखा, 'वो मेरे उस्ताद ही नहीं बल्कि पिता के समान थे । उनके जाने से मैं बहुत दुखी हूं और फिल्म जगत का हर शख्स दुखी है।' गोविंदा के अलावा प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने भी कादर खान के निधन पर दुख जताया । 

निहलानी ने कहा, 'अफसोस की बात है कि अभिनेता, निर्देशक, लेखक और हास्य कलाकार कादर खान की सेहत पिछले 10 वर्षों से खराब चल रही थी । उनके पास बॉलीवुड को देने के लिए बहुत कुछ था । मुझे लगता है कि गोविंदा और अमिताभ की सफलता का एक हिस्सा कादर खान के लेखन को दिया जाना चाहिए।'
govinda and pehlaj nelani comment on kader khan demise
पहलाज आगे कहते है, 'वह हर काम कर सकते थे और उन्होंने सब कुछ किया।  मैं बॉलीवुड की किसी भी ऐसी शख्सियत के बारे में नहीं जानता, जिसकी कादर साहब की तरह मांग रही हो । वह 1970, 80 और 90 के दशक में एक ही समय में पांच से छह फिल्मों की कहानी लिखते और उसमें अभिनय करते थे ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed