बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आज यानी मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दो पीढ़ियों के विचारों के बीच टकराव को बखूबी दिखाया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको कॉमेडी, इमोशन, प्यार और नोकझोंक का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।
2 of 4
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘गुडबाय’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह नई और पुरानी पीढ़ी के बीच परंपराओं को लेकर टकराव होता है। यह कहानी एक ऐसे परिवार है, जिसमें अमिताभ बच्चन रश्मिका मंदाना के पिता का किरदार निभा रहे हैं और नीना गुप्ता उनकी पत्नी हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब नीना गुप्ता का निधन हो जाता है और पूरा परिवार बिखर जाता है।
3 of 4
गुडबाय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन सभी रीति रिवाजों के अनुसार अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं, तो बच्चों को ये सब रास नहीं आ रहा है। फिल्म की कहानी का कुल मिलाकर यही है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए। फिल्म जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से निपटने वाले हर परिवार को दिखाती है, लेकिन यह धीरे-धीरे एक-दूसरे के लिए होने के महत्व को भी याद दिलाती है। फिल्म का ट्रेलर आपके दिल को छू जाता है और आपको भावनाओं को रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाता है।
4 of 4
गुडबाय फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास बहल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘गुडबाय’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के अलावा सुनील ग्रोवर, एली अवराम, पावेल गुलाटी, अभिषेक कनन और साहिल मेहता भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।