साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्मी दुनिया का हिस्सा बने रश्मिका को अभी छह ही साल हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में ही वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई हैं। अभिनेत्री अब तक 15 फिल्मों में नजर आई हैं, जिनमें से सिर्फ दो-तीन फिल्में ही फ्लॉप साबित हुई हैं। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में...
अंजनी पुत्र और चमक (2017)
पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद रश्मिका मंदाना के 'अंजनी पुत्र' और 'चमक' में नजर आईं। ए हर्षा द्वारा निर्देशित 'अंजनी पुत्र' में रश्मिका पुनीत राजकुमार और राम्या कृष्णन के साथ दिखाई दी थीं। 18 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, सूनी के निर्देशन में बनी 'चमक' को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म 3.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।
गीता गोविंदम और देवदास (2018)
इसके बाद रश्मिका मंदाना 'गीता गोविंदम' में नजर आईं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी विजय देवरकोंडा के साथ बनी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। रिपोर्ट्स के अनुसार परसुराम द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच करोड़ के बजट में बनी थी, जिसमें बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ रुपये कमाए और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी साल रश्मिका श्रीराम आदित्य की फिल्म 'देवदास' में भी दिखाई दी। यह फिल्म 45 करोड़ का कलेक्शन कर एवरेज साबित हुई थी।