Sonakshi Sinha: सोनाक्षी के हाथ लगी बड़ी सफलता, बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जश्न मनाती आईं नजर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के 'ब्लॉकबस्टर' गाने ने मोज एप पर 1 मिलियन प्ले पूरे किए हैं। दोनों ने इस खुशी का जमकर जश्न मनाया।
विस्तार
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल के साथ अपने अफेयर को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने दोनों का म्यूजिक वीडियो 'ब्लॉकबस्टर' रिलीज हुआ, जो खूब पसंद किया गया। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। अब सोनाक्षी के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। बता दें कि यह सक्सेस भी इस गाने से जुड़ी हुई है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है और जहीर इकबाल के साथ इसका जश्न मना रही हैं।
ढोल बजाकर नाचती आईं नजर
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा गले में ढोल लटकाकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी बेहद खुश नजर आ रही हैं। उनकी इस खुशी की वजह है 'ब्लॉकबस्टर' गाने की सफलता। दरअसल, सोना के इस गाने को मोज एप पर भी खूब सफलता मिल रही है। हाल ही में गाने ने एप पर 1 मिलियन प्ले पूरे किए हैं। इस मौके पर सोनाक्षी ने इकबाल के साथ ठाणे में फैंस के बीच जमकर डांस किया।
मिली यह सफलता
सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह पीले रंग के आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। वहीं इकबाल ने व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हैं। सोनाक्षी गले में ढोल लटकाकर झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं। चेहरे पर उनकी खुशी साफ झलक रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। जब हमारे गाने 'ब्लॉकबस्टर' ने मोज पर 1 मिलियन प्ले पूरे किए तो हमने ठाणे में इस अंदाज में जश्न मनाया। हमारे इस गाने पर इतना प्यार जताने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
यूजर ने कहा- 'जल्दी शादी करो'
सोनाक्षी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सोना और जहीर इकबाल के लुक की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप हमारे फेवरेट हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है,जल्दी से शादी कर लो आप दोनों।' आपको बता दें कि अपने रिलेशनशिप को लेकर सोनाक्षी और जहीर इकबाल दोनों ही चुप्पी साधते नजर आते हैं। दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशन की पुष्टि नहीं की है।