फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best of 2018: इन 4 स्टार्स ने दूसरी तो किसी ने तीसरी बार रचाई शादी, एक तो उम्र में हैं 25 साल छोटी

Tue, 18 Dec 2018 07:48 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 18 Dec 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
Good Bye 2018 Milind Soman Rahul Mahajan Himesh Reshammiya married second time this year
Rahul Mahajan Milind Soman - फोटो : twitter

साल 2018 ने कुछ स्टार्स ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। किसी स्टार ने जिंदगी के सूनेपन को खत्म कर ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से शादी रचाई तो किसी ने गुपचुप ब्याह करके खुशियों को अपनाया। किसी स्टार ने इस साल दूसरी शादी की तो किसी ने दो शादियों के बाद तीसरी शादी करने से भी नहीं हिचके। तो चलिए आपको साल 2018 में उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने इस साल दूसरी या फिर तीसरी शादी करके सभी को चौंका दिया।

Good Bye 2018 Milind Soman Rahul Mahajan Himesh Reshammiya married second time this year
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter

मिलिंद सोमन- अंकिता कंवर
मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ 23 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद सोमन की अंकिता के साथ यह दूसरी शादी थी। इन दोनों की शादी उम्र के फासले की वजह से ज्यादा चर्चा में रही। मिलिंद सोमन की उम्र 52 वर्षीय है जबकि अंकिता कंवर  27 साल की हैं। मिलिंद और अंकिता ने शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरों के अलावा हनीमून की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।

Good Bye 2018 Milind Soman Rahul Mahajan Himesh Reshammiya married second time this year
rahul mahajan - फोटो : twitter

राहुल महाजन-नतालया इलियाना
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने इस साल अचानक शादी रचा ली। राहुल महाजन की यह तीसरी शादी है। राहुल महाजन ने 20 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में कजाकिस्तान की एक मॉडल से शादी कर ली थी। राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नतालया इलियाना है। दिलचस्प बात यह है कि नतालिया अभी 25 साल की हैं और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं। मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Bye 2018 Milind Soman Rahul Mahajan Himesh Reshammiya married second time this year
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज - फोटो : twitter

रघु राम-नताली
रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर को शादी कर ली है। यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई। रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी में एक्टर रणविजय सिंह भी शामिल हुए। दूल्हा बने रघु राम व्हाइट कुर्ते और रेड धोती में नजर आए। वहीं नताली ने पारंपरिक व्हाइट एंड गोल्डन बॉर्डर की सिल्क साड़ी पहनी। 

विज्ञापन
Good Bye 2018 Milind Soman Rahul Mahajan Himesh Reshammiya married second time this year
himesh reshammiya and sonia - फोटो : twitter

हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर
हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई को शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही न्यूलीवेड कपल हनीमून के लिए दुबई गए हैं। हिमेश ने गुपचुप शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed