एक्टर अजय देवगन के लिए ये दिवाली बेहद लकी साबित हो रही है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। दिवाली पर रिलीज हुई ये फिल्म शुक्रवार तक 180 करोड़ के आसपास कमा चुकी है।
आइए आपको बताते है कि गोलमाल सीरीज की इस चौथी फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में ही कौन से 8 नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए।
रोजाना 10 करोड़ कमाने वाली 'गोलमाल अगेन' साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई। बता दें कि पहला नंबर 'बाहुबली' का है।
'गोलमाल अगेन' सबसे बेहतर ओपनिंग के मामले में अब नंबर वन बन चुकी है। 2017 में पहले दिन कमाई करने के मामले में ये फिल्म 30 करोड़ के आंकड़ें के पार पहुंच गई। इसके साथ ही फिल्म ने ट्यूबलाइट के 21 करोड़ और रईस के 20 करोड़ की ओपनिंग को काफी पीछे छोड़ दिया।
100 करोड़ क्लब में भी इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई। 2017 की सबसे तेज 100 करोड़ी क्लब में एंट्री लेते हुए अजय देवगन की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।