तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडफादर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई है। अब इस फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।
Bollywood Gossips: जब मिथुन चक्रवर्ती ने शक्ति कपूर को पटक-पटककर पीटा, एक्टर ने रोते-रोते किया था यह फैसला
2 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे पर खराब प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो गुरुवार को फिल्म की कमाई घटकर महज 13 करोड़ पर आ गई है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 33.20 करोड़ हो गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह आंकड़े सभी भाषाओं को मिलकर हैं। चिरंजीवी और सलमान खान जैसे सितारों की मौजूदगी के बाद भी फिल्म का इस तरह का बिजनेस वाकई हैरान कर देने वाला है।
Filmy Wrap: मुश्किल में फंसी ‘आदिपुरुष’ और RRR ऑस्कर की रेस में शामिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
3 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बुधवार की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 20.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि चिरंजीवी इससे पहले फिल्म 'आचार्य' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। उस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी गॉडफादर से ज्यादा था। फिल्म के आंकड़ों से यह साफ हो चुका है कि 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने में इसे अभी काफी वक्त लगने वाला है।
Sushmita Sen: सुंदरता के साथ एक्टिंग में भी पारंगत हैं सुष्मिता, इन पांच किरदारों से किया फैंस के दिलों पर राज
4 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'गॉडफादर' मलयालम फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद चिरंजीवी 'शंकर दादा' में दिखने वाले हैं। फिल्म में नयनतारा भी हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Actress Bold Photoshoot: टॉपलेस फोटोशूट करा चर्चा में आईं ये एक्ट्रेस, एक ने तो चांदी के वर्क से चलाया था काम