बॉलीवुड अदाकाराएं अपनी फिल्मों और अभिनय के अलावा अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस के फैशन पर फैंस की पैनी नजर रही है। एक्ट्रेस आए दिन अपने फोटोशूट कराकर खूब चर्चा बटोरती हैं। कुछ एक्ट्रेस वेस्टर्न लुक अपनाती हैं तो कुछ ट्रेडिशनल लिबास में फोटोशूट कराकर तारीफें लूटती हैं। मगर, इसके अलावा बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने टॉपलेस फोटोशूट भी कराए हैं। इन एक्ट्रेस की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचाई। कौन-सी हैं वो एक्ट्रेस, आइए जानते हैं?
Actress Bold Photoshoot: टॉपलेस फोटोशूट करा चर्चा में आईं ये एक्ट्रेस, एक ने तो चांदी के वर्क से चलाया था काम
कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने हाथ में पत्ता लेकर यह फोटोशूट करवाया था, जो कि जमकर वायरल हुआ। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने यह तस्वीर खींची थी। कियारा के इस फोटोशूट की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। बता दें कि कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग एक्ट्रेस ने पूरी कर ली है।
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन भी अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सनसनी मचा चुकी हैं। डब्बू के इस फोटोशूट में कृति सैनन अपने सीने को एक हैट से ढकती हुई नजर आईं थीं। उनकी भी यह तस्वीर जमकर वायरल हुई।
भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर्दे पर अपना हर किरदार बड़ी संजीदगी से निभाती हैं। भूमि एक बार अपने बोल्ड शूट से भी तहलका मचा चुकी हैं। भूमि ने बाथटप में लेटकर फोटोशूट कराया था और उनके इस फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं।
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा यूं तो अपने क्यूट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। मगर, वह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रही हैं। परिणीति चोपड़ा भी डब्बू रत्नानी से टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी हैं। उनकी फोटो भी खूब वायरल हुईं थीं।