बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। अभिनेत्री ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अलग-अलग किरदार निभाए हैं। जब वी मेट में गीत के किरदार में करीना कपूर को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के डायलॉग्स को आज भी लोग पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि करीना का कोई डायलॉग किसी की जिंदगी बदल सकता है। दरअसल, साउथ और पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पायल राजपूत ने इस बात का खुलासा किया है और अपनी सफलता का श्रेय करीना कपूर को दिया है।
Payal Rajput: बेबो के एक डायलॉग ने बदली पायल राजपूत की जिंदगी, बोलीं- करीना की वजह से मैंने कमाए खूब पैसे
पायल राजपूत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे करीना कपूर के एक डायलॉग ने उनकी जिंदगी को बदल दिया। पायल ने कहा कि करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट में उनके 'सिखणी हूं में भटिंडा की' डायलॉग मुझे बहुत पसंद था। ऐसे में मैंने कई ऑडिशन में इसी डायलॉग को बोला था। ऐसे करीना की वजह से ना मैंने बहुत पैसे कमाए हैं।
Dream Girl 2: अब अगले साल ईद पर नहीं आएगी ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, आयुष्मान की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
इसके आगे पायल ने कहा, 'जब मैं पहली बार मुंबई आई थी, तो मुझे कुछ भी नहीं पता था। मुझे समझ नहीं आता था कि मैं क्या करूं, क्योंकि मैंने एक्टिंग की की ट्रेनिंग नहीं ली थी। मुझे जब भी किसी ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था, तो सब कहते थे कि लड़की अच्छी है, काफी सुंदर है, हाइट भी अच्छी है। लेकिन जब वह कहते कि क्या कर सकती हो, तो मैं सिखणी हूं मैं भटिंडा की ही सुनाती थी। ना जाने मैंने कितनी बार ये डायलॉग बोला है।'
South Actor: 56 साल के इस साउथ एक्टर को 33 साल छोटी लड़की से हुआ प्यार, गुपचुप रचाई शादी!
पायल राजपूत ने बताया कि इस डायलॉग की वजह से उन्हें काम भी मिला। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे इसी डायलॉग की वजह से 6-7 एड में काम करने का मौका मिला और अपना पहला शो भी इसी वजह से मिला था। थैंक यू करीना कपूर।' बता दें कि पायल राजपूत की फिल्म 'जिन्ना' 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी भी दिखाई देंगी।
RRR: आरआरआर के कायल हुए डेनियल क्वान, फिल्म की तारीफ करते हुए कहा- मैं गलत देश में काम कर रहा