साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का जन्म 17 नवंबर 1920 को हुआ था। जेमिनी ने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया है। जेमिनी गणेशन और तेलुगू एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में घिर गई थीं। शायद यही वजह रही कि रेखा के अपने पिता से संबंध कभी अच्छे नहीं रहे।
2 of 7
gemini ganesan
- फोटो : file photo
कहा जाता है रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। पुष्पावली साउथ की फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हुआ करती थीं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेशन साउथ के सुपरस्टार थे लेकिन उन्होंने रेखा को अपना नाम नहीं दिया। जेमिनी ने चार शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां से कभी शादी नहीं की।
3 of 7
gemini ganesan
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेमिनी ने कुल 4 शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां पुष्पावली से शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस बात का जिक्र रेखा की बायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है। रेखा के जन्म के बाद पुष्पावली और जेमिनी के दो और बच्चे हुए। एक ओर जहां जेमिनी करियर की ऊंचाईयों पर थे तो वहीं मां बनने के बाद पुष्पावली का किरयर भी खत्म हो गया।
4 of 7
gemini ganesan
- फोटो : file photo
परिवार का खर्च निकालने के लिए रेखा को बचपन में ही काम करना पड़ा। 13 साल की उम्र में ही रेखा ने फिल्मों में काम के लिए स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। रेखा की मां ने उनकी पढ़ाई भी छुड़वा दी थी। रेखा ने 14 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी, हालांकि वो काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन जब वो मना करतीं तो भाई उनकी पिटाई करता था।
5 of 7
rekha
- फोटो : file photo
रेखा और उनकी मां पुष्पावली एक प्रोड्यूसर से दूसरे प्रोड्यूसर के दरवाजे खटखटाने लगीं। शुरुआती दिनों में रेखा को तेलुगू की बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। जेमिनी गणेशन चाहते तो इंडस्ट्री में रेखा को आसानी से काम दिलवा सकते थे लेकिन जेमिनी ने रेखा की कोई मदद नहीं की। पिता के इन्हीं व्यवहार की वजह से बचपन से ही रेखा उनसे नफरत करने लगीं।