फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब चोरी छिपे गीता बाली ने शम्मी कपूर से मंदिर में रचा ली थी शादी, सिंदूर की जगह लिपस्टिक से भरी थी मांग

Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Geeta Bali death anniversary Shammi Kapoor and Geeta Bali had filmy wedding love story
गीता बाली, शम्मी कपूर - फोटो : Twitter

पर्दे पर जिस वक्त नरगिस, मधुबाला, नलिनी जैसी अभिनेत्रियों का ही जलवा बरकरार था उस वक्त गीता बाली अपनी शोख अदाओं के साथ दर्शकों के सामने आईं और लोगो को अपना दीवाना बना दिया। गीता बाली ने 50 और 60 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया था। उनकी एक्टिंग लोगों का उनका फैन बना देती थी। वहीं उनकी खूबसूरती के भी लोग घायल हो जाते थे। फिल्मों के साथ-साथ शम्मी कपूर से हुए प्यार और शादी को लेकर भी गीता बाली काफी चर्चा में रही। 21 जनवरी 1965 को गीता का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी डेथ एनिवर्सिरी के मौके पर जानते हैं उनकी और शम्मी कपूर की प्रेम कहानी के बारे में।

Geeta Bali death anniversary Shammi Kapoor and Geeta Bali had filmy wedding love story
शम्मी कपूर, गीता बाली

शम्मी कपूर की बायोग्राफी 'शम्मी कपूरः द गेम चेंजर' के मुताबिक दोनो की पहली मुलाकात 1955 में 'मिस कोका कोला' के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों रानीखेत में केदार शर्मा की फिल्म 'रंगीन रातें' के सेट पर मिले थे। इस फिल्म में शम्मी कपूर तो मुख्य भूमिका में थे, लेकिन गीता ने फिल्म में कैमियो रोल किया था। हालांकि फिल्म में गीता का जरा सा होना ही शम्मी के लिए काफी हो गया था। इस दौरान ही दोनों  का प्यार परवान चढ़ा था। 

Geeta Bali death anniversary Shammi Kapoor and Geeta Bali had filmy wedding love story
शम्मी कपूर, गीता बाली

उस दौर में जब गीता और शम्मी को प्यार हुआ तो गीता एक सुपरस्टार बन चुकी थीं, लेकिन शम्मी स्ट्रगल कर रहे थे। गीता उम्र में शम्मी से एक साल बड़ी थीं, इसलिए शम्मी शादी को लेकर असमंजस में थे। गीता भी नहीं चाहती थीं कि उनके प्यार की वजह से शम्मी कपूर या उनके परिवार का दिल दुखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Geeta Bali death anniversary Shammi Kapoor and Geeta Bali had filmy wedding love story
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

हालांकि शम्मी गीता के प्यार में दीवाने हो गए थे इसलिए दोनों ने शादी का मन बना लिया। एक्टर ने अपनी किताब के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने गीता से मंदिर में शादी की थी। इस शादी में उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था। शम्मी कपूर ने बताया था कि, 'गीता उनसे एक साल बड़ी थी। 'आनंद मैथ' में उन्होंने मेरे पिता पृथ्वीराजकपूर के साथ काम किया था। उन्होंने मेरे भाई के साथ काम किया था। मुझे नहीं पता था कि मेरे परिवार वाले कैसी प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन मैंने सोच लिया था कि गीता ही वो महिला हैं जिनके साथ मुझे शादी करनी है'।

विज्ञापन
Geeta Bali death anniversary Shammi Kapoor and Geeta Bali had filmy wedding love story
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

शम्मी ने आगे बताया था कि, 'गीता ने मुझसे आई लव यू कहा था लेकिन शादी के लिए भी तुरंत मना कर दिया था। फिर चार महीने की तड़प, आंसू , विनती , अलगाव और हताशा के बाद एक दिन हम 23 अगस्त 1955 को जुहू होटल बॉम्बे में थे जब मैंने गीता को प्रपोज कर दिया और उन्होंने फौरन शादी के लिए हां कह दी। हमारी शादी में सिर्फ पुजारी थे जिन्होंने पूरे रीति रिवाज से हमारी शादी करवाई थी। हालांकि मांग भरने के लिए हमारे पास सिंदूर नहीं था, फिर गीता ने पर्स से अपनी लिपस्टिक निकाली और  मैंने लिपस्टिक से ही गीता की मांग भर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed