काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही अन्य सभी सह आरोपियों को जोधपुर की स्थानीय अदालत ने बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई के लिए सलमान खान जोधपुर कोर्ट पहुंचे हैं। इसी कोर्ट के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस ने सलमान खान को धमकी देकर सनसनी मचा दी थी। सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देने का वीडियो अब फिर शेयर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गैंगस्टर की धमकी के मद्देनजर सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी।
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो फिर वायरल, कहा था- जोधपुर में मार देंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन