गणपति उत्सव को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर में गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। महाराष्ट्र में इस उत्सव को लेकर सबसे ज्यादा धूम देखने को मिलती है। मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। टीवी और सिनेमा जगत के सितारे भी इस उत्सव को जमकर सेलिब्रेट करते हैं। अब भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने पति के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंची हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, और साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
Monalisa: मोनालिसा ने पति संग किए लालबाग के राजा के दर्शन, साझा की खूबसूरत तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 04 Sep 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन