{"_id":"631210484c148e76544c5869","slug":"ganesh-chaturthi-2022-shilpa-shetty-did-ganpati-visarjan-with-family-photos-videos-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: ढोल नगाड़ों की थाप के साथ शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, मैचिंग ड्रेस में नजर आया पूरा परिवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: ढोल नगाड़ों की थाप के साथ शिल्पा ने दी बप्पा को विदाई, मैचिंग ड्रेस में नजर आया पूरा परिवार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी ने गणेश विसर्जन में किया जमकर डांस
- फोटो : insta
Link Copied
गणेश चतुर्थी की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलती है। हर साल कई सितारे धूमधाम के साथ अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी शिल्पा ने अपने यहां गणपति महाराज को विराजमान किया था और अब दो दिनों की सेवा के बाद अभिनेत्री ने आज बप्पा को ढोल नगाड़ों की थाप पर धूमधाम के साथ विदाई दी। इस दौरान साथ में उनके दोनों बच्चे पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी भी दिखाई दीं। कुंद्रा परिवार के गणेश विसर्जन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
2 of 4
शिप्ला शेट्टी गणपति बप्पा की आरती उतारते हुए
- फोटो : insta
पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में शिल्पा शेट्टी को गणेश विसर्जन के मौके पर व्हीलचेयर पर ही बैठकर जमकर डांस करते देखा जा सकता है। दरअसल कुछ समय पहले एक्ट्रेस के पैर में शूट के वक्त फ्रैक्चर हो गया था। वीडियो में पूरे कुंद्रा परिवार को मैचिंग आउटफिट्स में देखा जा सकता है। बता दें कि पिछले साल भी गणेश विसर्जन के मौके पर शिल्पा उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समीषा को एक ही कलर के कपड़ों में देखा गया था।
गणपति बप्पा के विसर्जन में शिल्पा शेट्टी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही थीं। वह व्हीलचेयर पर बैठकर डांस करती तो नजर आ ही रही हैं, इसके साथ ही वह बप्पा की पूजा करने के बाद खड़े होकर भी जमकर डांस करती नजर आईं। इस दौरान बहन शमिता उनके लिए काफी परेशान दिखीं और बार-बार वह उन्हें संभालती नजर आ रही थीं। फैंस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं, वहीं यूजर्स शमिता की तारीफ भी करते दिखाई दिए।
वीडियो में शमिता जिस तरह से शिप्ला के लिए फिक्रमंद होती दिखीं, उसे देखकर एक यूजर ने लिखा- केयरिंग सिस्टर शमिता। वहीं दूसरे ने लिखा- कितनी केयर कर रही हैं अपनी बहन की। जहां लोगों ने शमिता की तारीफ की तो वहीं लोग करण कुंद्रा को जमकर ट्रोल करते दिखे, क्योंकि इस दौरान भी वह मास्क में दिखाई दे रहे थे, जो लोगों को कतई रास नहीं आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।