फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganesh Chaturthi 2020 actor Aadar Jain talk about his Ganpati Festival

गणेशोत्सव में आदर को अखर रही भक्तों की कमी, रिश्तेदारों को शामिल करने के लिए किए ये खास इंतजाम

Mon, 24 Aug 2020 04:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 24 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020 actor Aadar Jain talk about his Ganpati Festival
आदर जैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता आदर जैन के लिए गणपति उत्सव का मतलब हमेशा परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और आगंतुकों के साथ मिलकर धमाल मचाने का रहा है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण ये उत्सव थोड़ा अलग होगा। आदर को इस बार घर पर लोगों और आगंतुकों की कमी महसूस हो रही है। लेकिन करीबी लोगों को इस उत्सव में शामिल करने के लिए उन्होंने खास इंतजाम भी किए हैं।

विज्ञापन


आदर कहते हैं, “हम पिछले 25 वर्षों से अपने घर पर गणपति मनाते आ रहे हैं। यह घर पर बहुत ही खास समय और अवसर है। यह उत्सव का समय है क्योंकि घर में हम सभी गणपति जी के भक्त हैं। हम 10 दिनों के लिए गणपति को रखते हैं और हम वास्तव में उन्हें हमारे प्रिय अतिथि की तरह मानते हैं। हम पूरे घर को सजाते हैं और घर को बहुत उत्सवी माहौल वाला बनाते हैं।
विज्ञापन


कोरोना काल को लेकर वह कहते हैं, "हमारे यहां बहुत सारे मेहमान भी आते रहे हैं। हालांकि, इस बार कोविड की स्थिति के कारण यह अलग होने वाला है क्योंकि हम किसी भी आगंतुक को आमंत्रित नहीं कर सकते। इसलिए हम लोगों को आरती और पूजा में शामिल होने के लिए जूम और फेसटाइम कॉल करेंगे। इसके लिए हमने खास इंतजाम भी किए हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020 actor Aadar Jain talk about his Ganpati Festival
आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वर्ष आदर और उनका परिवार घर पर विसर्जन करेगा और उन्होंने इस बार इको-फ्रेंडली गणपति का विकल्प चुना है। वे कहते हैं, “हर साल विसर्जन के लिए  हम चौपाटी जाते हैं। हालांकि, इस साल हम ऐसा नहीं करेंगे। यह पहली बार है जब हम इको-फ्रेंडली गणपति को लाए है और मुझे इस पर बहुत खुशी और गर्व है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जब हम भविष्य में अपने गणपति का विसर्जन करें तो हम इसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से करें और पर्यावरण की रक्षा के लिए सतर्क रहें। पहली बार कोई ढोल बाजा नहीं होगा और हम घर में शांति से विसर्जन करेंगे। ”

आदर इस गणेश चतुर्थी पर सभी की समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वे कहते हैं, "इस साल, मैं गणपति बप्पा से अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों, प्रियजनों और हर किसी के लिए प्यार, खुशी, अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि दुनिया में अधिक शांति और सकारात्मकता आएगी। मैं वास्तव में आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि गणपति बप्पा इस महामारी को अपने साथ ले जाएं और सभी के जीवन में कुछ सामान्य स्थिति लाएं और इस वायरस को दूर करने में हमारी मदद करें। ”

पढ़ें: कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, करण जौहर सहित इन कलाकारों को बताया 'वायरस'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed