बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्म ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खाकी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी हिट फिल्में दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थीं। अब फिल्ममेकर ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ से काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म से करीब 26 साल बाद वह सनी देओल संग काम कर रहे हैं। हाल ही में, राजकुमार संतोषी ने फिल्मों को लेकर अपने विचार साझा किए।
2 of 4
राजकुमार संतोषी
- फोटो : social media
अपनी फिल्म ‘गांधी गोडसे’ को लेकर राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं मौसम के स्वाद के हिसाब से फिल्में नहीं बनाता। अगर कोई कॉमेडी, रीमेक या सीक्वल पर काम कर रहा है, तो मैं उन्हें नहीं बनाऊंगा। मैंने हर फिल्म को अलग बनाया है, जो भी मुझे उस समय प्रेरित करता है, मैं वही फिल्में बनाने की कोशिश करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कभी किसी स्टार के बारे में सोचकर फिल्म नहीं बनाई या फिर ऐसी कहानी पर काम किया जो स्टार को खुश करे।'
Sukhwinder Singh: नेताजी की जयंती पर सुखविंदर गाएंगे देशभक्ति के गाने, बोले- यह संगीत प्रोग्राम नहीं, महायज्ञ
3 of 4
‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’
- फोटो : social media
राजकुमार संतोषी ने अपने विचार रखते हुए कहा, 'अपनी फिल्मों के साथ मैंने हमेशा जीवन की सच्चाई को पेश करने की कोशिश की है। मैंने बड़ी कमाई नहीं की है, लेकिन मैंने अपनी फिल्मों में एक बात का ध्यान रखा है वो है महिलाएं। मैंने इस बात का हमेशा ध्यान रखा है कि उनका सम्मान किया जाए। मैं अभद्र भाषा का भी प्रयोग नहीं करता। मैं दर्शकों को परेशानी नहीं देना चाहता।'
Kartik Aaryan: सलमान खान ने कार्तिक आर्यन को दिया गुरु मंत्र, फिल्मों की सफलता को लेकर कही यह बात
4 of 4
‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’
- फोटो : social media
बता दें कि राजकुमार संतोषी की साल 1994 में आई कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल बनाने की मांग कई बार हो चुकी है। इस पर संतोषी ने बताया ‘कई लोग मुझे सीक्वल बनाने को कह चुके हैं, लेकिन मैं सीक्वल बनाना नहीं चाहता। ये एक आइकॉनिक फिल्म है और लोगों को पसंद आई, तो मैं इसी से मिलते जुलते टाइटल ‘अदा अपनी अपनी’ लाने की प्लानिंग में हूं। इसमें दो हीरो-हीरोइन होंगे। राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।