राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन के लिए यह वर्ष बेहद ही हलचल बढ़ा रहा है। इस वर्ष उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई हैं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हैं। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री खुद को एक झूठी खबर में फंसा हुआ पाया है। कृति ने स्पष्ट किया कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में उनके द्वारा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का समर्थन करने के बारे में निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
Kriti Sanon: झूठी खबरों के खिलाफ कृति ने की कानूनी कार्रवाई, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने से किया इंकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:27 AM IST
सार
कृति सेनन ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। साथ ही सार्वजनिक रूप से इन खबरों का खंडन किया है। अभिनेत्री ने इस गलत खबर के प्रसार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन