अभिनेता -राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी सिन्हा के बड़े भाई लव सिन्हा पांच साल के बाद निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' में एक खास किरदार में नजर आएंगे। लव सिन्हा पिछली बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन; में नजर आए थे जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इन दिनों लव सिन्हा 'गदर 2' को लेकर काफी उत्साहित नजर रहे हैं।
2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा-लव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'गदर 2' को लेकर लव सिन्हा कहते हैं, 'इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना वाकई में मेरे किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। मैंने 'गदर' फिल्म कई बार देखी है, मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि इस फिल्म की फ्रेंचाइजी में मुझे काम करने का अवसर मिलेगा, इसके लिए मैं फिल्म के निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा। जब फिल्म 'गदर' रिलीज हुई थी तो उस फिल्म का काफी दिनों तक मेरे ऊपर असर रहा है।'
3 of 5
लव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता लव सिन्हा कहते हैं, 'गदर 2 के रिलीज का सभी को बहुत इंतजार है चाहे इस फिल्म में काम करने वाले कलाकार, टेक्नीशियन हो या फिर आम दर्शक। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। 'गदर' में इन्होंने अपने काम का लोहा मनवाया ही है अब 'गदर 2' में भी उसी जोश के साथ इनकी वापसी हो रही है। पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। यह एक समृद्ध और रोमांचक अनुभव था। जिसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।'
Shah Rukh Khan: फिर धमाका करने वाले हैं शाहरुख खान और करण जौहर? आर्यन भी होंगे हिस्सा
4 of 5
लव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बतौर अभिनेता लव सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज फिल्म 'सदियां' की थी। राज कंवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लव सिन्हा को ऋषि कपूर, रेखा और हेमा मालिनी जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ काम करने का मौका मिला था। लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही और लव सिन्हा का फिल्मों में करियर आगे नहीं बढ़ पाया।
Badshah: 'आदिपुरुष' के बजट पर रैपर बादशाह का तंज, नेशनल टीवी पर बयान से उड़ाईं फिल्म की धज्जियां
5 of 5
लव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता लव सिन्हा मानते है कि फिल्मों में जिस तरह से मौके उन्हें मिलने चाहिए नहीं मिले हैं। वह कहते हैं, 'पलटन में लेफ्टिनेंट अत्तर सिंह की भूमिका मेरे दिल के बहुत करीब थी। इस किरदार को लोगों ने पसंद भी खूब किए, लेकिन इस फिल्म के बाद मुझे जिस तरह की फिल्में मिलनी चाहिए थी, नहीं मिली। 'गदर 2' से मुझे काफी उम्मीद है।