सनी देओल की गदर 2 इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। सनी की यह फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई गदर का सीक्वल है जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म की पहली पसंद सनी नहीं बल्कि गोविंदा थे। आज हम आपको अभिनेता की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पहली पसंद कोई और था।
Sunny Deol: इन शानदार फिल्मों के लिए सनी देओल नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, लिस्ट के नाम देख रह जाएंगे हैरान
सनी देओल की यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन संगीत सिवान ने किया था। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। 10 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ 59 लाख का कारोबार किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले बॉबी देओल को अप्रोच किया गया था, लेकिन बाद में यह फिल्म सनी के पास चली गई थी।
सनी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में घायल का नाम भी शामिल किया जाता है। इस फिल्म में उन्हें खास पहचान दिलाई। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब भायी। सनी की दमदार अदाकारी ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। हालांकि, आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद कमल हासन थे।
अर्जुन पंडित को भी सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फिल्म दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के लिए भी सनी देओल निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स ने सबसे पहले यह रोल अजय देवगन को ऑफर किया था लेकिन किन्ही वजहों से बाद में या फिल्म सनी देओल के पास चली गई।
सनी देओल की हिट फिल्मों में अजय का नाम भी शुमार किया जाता है। अभिनेता के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आई थी। भरपूर मसाले से बनी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान थे। लेकिन बाद में यह रोल सनी के खाते में चला गया।
Huma Qureshi: इरफान खान और ऋषि कपूर को याद करती नजर आईं हुमा कुरैशी, साझा किया 'डी-डे' में काम करने का अनुभव