Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aicwa requested government inquiry after Pyre screen count cut while film ramayana is occupying mass screens

पायर: 75 प्रतिशत शो घटने से परेशान है AICWA, सरकार से की जांच की गुहार; क्यों लिया ‘रामायण’ का नाम?

Thu, 12 Nov 2026 02:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

  • फिल्म ‘रामायण’ की वजह से फिल्म ‘पयरे’ के 75 प्रतिशत शो कटने से एआईसीडब्ल्यूए काफी निराश है। 
  • इस संदर्भ मेंअध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सूचना एवं प्रसार मंत्री अश्विन वैष्णव से जांच की मांग की है। 
  • वहीं उन्होंने ‘हनुमान अंश’ का जिक्र भी अपने पत्र में किया।

विज्ञापन
aicwa requested government inquiry after Pyre screen count cut while film ramayana is occupying mass screens
पायर फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही हैं। इसका कारण सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा शोज मिलना भी माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘पायर’ को दर्शक नहीं सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अब इस मामले में  एआईसीडब्ल्यूए ने सरकार से जांच की मांग की है।

विज्ञापन

क्या चाहती है सरकार से एआईसीडब्ल्यूए?
एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सूचना एवं प्रसार मंत्रालय के मंत्री अश्विन वैष्णव के पत्र लिखा। उन्होंने इस पत्र में सिनेमाघरों में कम बजट वाली फिल्मों के साथ हो रहे बर्ताव पर चिंता जताई। उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'पायर' का उदाहरण देते हुए कहा कि शुरुआत में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण फिल्म को सिनेमाघरों में काफी लोकप्रियता मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

aicwa requested government inquiry after Pyre screen count cut while film ramayana is occupying mass screens
पायर फिल्म - फोटो : अमर उजाला

‘रामायण’ के कारणकम हो गए फिल्म के शोज? 
आगे एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने लिखा कि रामायण की रिलीज के बाद फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन की संख्या 80 से बढ़कर लगभग 400 हो गई, लेकिन फिर घटकर 100 से भी कम हो गई। एसोसिएशन ने सवाल उठाया है कि दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म की सिनेमाघरों में उपलब्धता में इतनी तेजी से कमी क्यों आई।

एआईसीडब्ल्यूए फिल्म के खिलाफ नहीं
अपने पत्र में उन्होंने रामायण का जिक्र करते हुए लिखा, ‘मैं ‘रामायण’ का विरोध नहीं करता। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसने हर विभाग में सैकड़ों कामगारों, तकनीशियनों, कनिष्ठ कलाकारों और अन्य कलाकारों को रोजगार दिया है। इसे सफल होना चाहिए, ताकि निर्माताओं को लाभ हो और कामगारों को समय पर भुगतान मिल सके। लेकिन एक बड़ी फिल्म की सफलता किसी छोटी फिल्म की कीमत पर नहीं होनी चाहिए जिसे दर्शक पहले से ही पसंद कर रहे हैं।’

विज्ञापन

aicwa requested government inquiry after Pyre screen count cut while film ramayana is occupying mass screens
पायर फिल्म - फोटो : अमर उजाला

छोटे बजट की फिल्में भी कामयाब 
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का उदाहरण देते हुए सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, ‘एआईसीडब्ल्यूए अध्यक्ष ने भारतीय फिल्म उद्योग में छोटे पैमाने पर निर्मित फिल्मों के महत्व का उदाहण भी दिया। बयान में 'हनुमान अंश' का जिक्र है, लेकिन संभवतः इसका तात्पर्य विशाल चतुर्वेदी की फिल्म से है, जो कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed