फैंस ही आम को खास बनाते हैं और किसी की एक्टिंग से प्रभावित होकर उन्हें फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचा देते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स कई मौकों पर यह कहते देखे जा चुके हैं कि वह आज जो भी हैं, फैंस की बदौलत ही हैं। हालांकि, जब ये फैंस नाराज हो जाते हैं तो सुपरस्टार्स को भी बुरे दिन देखने पड़ जाते हैं। ऐसा ही इन दिनों हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े स्टार्स के साथ भी हो रहा है, जिनकी फिल्में बीते कुछ समय से फ्लॉप जा रही हैं। वहीं, अब इन सितारों ने वापस से हिट होने के लिए बड़ी ट्रिक अपनाई है। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक पर्दे पर धमाल मचाने के लिए अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल का सहारा लेने जा रहे हैं, जिस पर इन सितारों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। आइए इन सेलेब्स और उनकी सीक्वल फिल्मों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
Film Sequel: फ्लॉप की मार झेल रहे इन सितारों को हिट कराएगा फिल्म का सीक्वल, बड़े दांव के साथ बदलेगी किस्मत?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:12 AM IST
सार
बॉलीवुड के कुछ सितारों की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में इन सेलेब्स ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल पर दांव खेलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन